Bareilly News: नहाते समय युवती का वीडियो बनाते पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी क्षेत्र में नहाते समय एक युवती का नहाते समय वीडियो बनाते हुए युवक को पकड़ लिया गया। युवती के परिजनों ने युवक को बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के भाई ने पुलिस में तहरीर दी है।

बारादरी क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले युवक ने बताया कि 30 जून को उनकी बहन बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच एक युवक ने बहन का चुपके से वीडियो बना लिया। बहन ने वीडियो बनाते देखने पर शोर मचाया तो मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। युवक का मोबाइल देखने पर उसमें नहाते समय के वीडियो और फोटो थे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बना रहा था। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: जिला अस्पताल में युवती से छेड़छाड़, चार पर रिपोर्ट दर्ज

 

 

 

संबंधित समाचार