अरुणाचल प्रदेश में आफत की बारिश! भूस्खलन से 7 जिलों में सड़क संपर्क टूटा...कई यात्री फंसे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को कम से कम सात जिलों में सड़क संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन से सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपा रादा और ऊपरी सुबनसिरी जिले प्रभावित हैं।

Capture

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में राजमार्ग के सहायक अभियंता गेमर पाडू ने बताया कि गुरुवार सुबह भूस्खलन के बाद पासीघाट-पंगिन-आलो सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग-13 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। सियांग जिले में लोकपेंग और पांगिन तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर एक विशाल पत्थर के गिर जाने से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई।

landslides

उन्होंने बताया कि हल्के वाहनों के आवागमन के लिए सड़क को साफ किया जा रहा है। इसके अलावा भूस्खलन के कारण निगमोई-आलो बाईपास सड़क भी अवरुद्ध हो गई। ऊपरी सियांग जिले की सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी वाई जेरांग ने बताया कि भूस्खलन के कारण टूटिंग उप-मंडल का संपर्क जिले के बाकी हिस्सों से कट गया है। उन्होंने बताया कि मोयिंग और मिगिंग गांवों में 29 जून को कई स्थानों पर भारी भूस्खलन होने के चलते टूटिंग से सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है। उन्होंने कहा कि टूटिंग जाने वाले यात्री ऊपरी सियांग के जिला मुख्यालय यिंगकिओंग में फंसे हुए हैं।

l10220240425114601

पीडब्ल्यूडी राजमार्ग विभाग के अधिकारी के हवाले से DIPRO ने कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो सड़क पर आवागमन को पूरी तरह से बहाल करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण सियांग जिले के लिकाबाली कस्बे में जलापूर्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं लगातार बारिश से पश्चिमी सियांग जिले के आलो में जलापूर्ति बाधित हो गई है। 

ये भी पढ़ें- असम में बाढ़ से बिगडे़ हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

संबंधित समाचार