Kanpur: 20 दिन से नहीं बने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जनता हो रही परेशान, स्कूल में एडमिशन न होने की शिकायतें बढ़ीं

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

नए पोर्टल की वजह से काम रुका, 18 जून से नहीं बने कोई प्रपत्र

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में पिछले 20 दिनों से एक भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बना है। पोर्टल की असुविधा की वजह से अकेले नगर निगम में एक हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हो गये हैं। हैलट, डफरिन समेत अस्पतालों में अलग से लोग परेशान हैं। नगर निगम में आने वाले आवेदकों को अब वापस भेजना मजबूरी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को इस समस्या को लेकर बैठक है, इसके बाद ही कुछ हल निकल सकता है।

नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। 20 दिनों से एक भी प्रमाण पत्र नहीं बना है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार हर जोन के केवल नगर निगम में करीब 1 हजार आवेदन पेंडिंग हो गए हैं। नई वेबसाइट में डाटा अपलोड न होने की वजह से नगर निगम कर्मचारी और अधिकारी परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सोमवार को इस सम्बन्ध में बैठक होगी। जिसके बाद ही कोई समाधान हो सकेगा। 

दरअसल, 18 जून से लागू नये नियमों के बाद यहां प्रमाण पत्र नहीं बन सके हैं। नये पोर्टल की असुविधा से आम लोगों के साथ जन्म-मृत्यु कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी भी परेशान हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रमाण बनाने का काम पूरी तरह ठप है। नई वेबसाइट डीसी.सीआरएस.ओआरजी.जीओवी.इन भी लांच की गई। जिसमें प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया कठिन हो गई है। 

जितने भी कागज हैं उन्हें पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य हैं अगर एक कागज भी कागजात नहीं होता तो साइट आगे बढ़ ही नहीं सकती है। डाटा ऑपरेटरों के अनुसार प्रमाण पत्र के लिये पोर्टल पर हर कागज को अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना कार्य आगे नहीं बढ़ सकते हैं। नगर आयुक्त मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत हो रही है। समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जायेगा।

स्कूल में एडमिशन और आधार कार्ड बनाने में समस्या

शहर के स्कूलों में छोटे क्लास में अभी भी एडमिशन हो रहे हैं। कई स्कूल बिना जन्म प्रमाण पत्र के एडमिशन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़वाते हैं। इसकी वजह से जिन बच्चों के शुरू में किसी कारणवश जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने वह परिजन नगर निगम की चौखट पर चक्कर लगा रहे हैं। बच्चों के आधार कार्ड में भी जन्म प्रमाण प्रत्र की अनिवार्यता है। ऐसे में कई आवेदक अपने बच्चों के आधार नहीं बनवा पा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें- Unnao: मने हीरो न बनना विलेन रहन दे...बदमाश, बदमाशा गाने पर थिरके युवक...बर्थडे पार्टी में जमकर लहराई तलवारें, देखें- वायरल VIDEO

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Photos: गुलदाउदी एवं कोलियस प्रदर्शनी का हुआ संपन्न, बोले दिनेश प्रताप- किसानों एवं युवाओं के लिए पुष्पकृषि आजीविका का सशक्त विकल्प
प्रदूषण कम दिखाने को आंकड़ेबाजी में लगा नगर निगम...जहां प्रदूषण मापक यंत्र लगे वहीं कर रहा पानी का छिड़काव
Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच कारोबार में उछाल... 469 अंक सेंसेक्स, निफ्टी 26,126 के पार
Weather Update: यूपी में घना कोहरा, बिहार को ठंड-कोहरे की दोहरी मार, कश्मीर-हिमाचल में जारी बर्फबारी की चेतावनी
अटल जयंती पर भव्य लोकार्पण: प्रेरणा स्थल में कलर कोडिंग से बैठेंगे 1.5 लाख लोग, जिलेवार ब्लॉक और साइनेज बोर्ड से आसान होगी व्यवस्था