नानकमत्ता: मगरमच्छ ने देवहा नदी में युवक को बनाया निवाला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। मगरमच्छ ने देवहा नदी में युवक को अपना निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग, पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम ने युवक की खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।

गुरुवार को थाना क्षेत्र के बरकी डांडी कैथुलिया गांव निवासी  दलजीत सिंह (16) अपने बड़े भाई गुरदेव सिंह और पिता बलकार सिंह के साथ मवेशियों के लिये चारा लेने गया था। देवहा नदी पार करने के दौरान दलजीत सिंह को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में ले लिया और नदी के गहरे पानी में खींच ले गया। इस दौरान मायूस पिता और बड़ा भाई घटना को देखते ही रह गए।

घटना की सूचना घर में मिलते ही चीख पुकार मच गयी और परिवार सहित गांव वाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही वन विभाग दक्षिणी जौलासाल, पुलिस और एनडीआरफ की टीम देवहा नदी कैथुलिया के समीप घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

मौके पर एकत्र प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मगरमच्छ ने युवक को अपने जबड़े में दबोच रखा है। वह पानी से ऊपर आता है और थोड़ी देर बाद फिर पानी के अंदर बैठ जाता है। दक्षिणी जौलासाल के वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि वन विभाग, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम देवहा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। 

संबंधित समाचार