गोंडा : अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तरबगंज/गोंडा, अमृत विचार। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरबगंज डुमरियाडीह मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक दुर्घटना नारायनपुर पुल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर झोलीखाड़ पुरवा के सामने हुई, जिसने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया।

मृतकों की पहचान नारायनपुर डीहा गांव निवासी उमेश मौर्या (19) पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ कुट्टू और नीरज (18) पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। दोनों चाचा-भतीजे थे। जानकारी के अनुसार, उमेश के भाई रमेश की 30 नवंबर को शादी हुई थी। शुक्रवार को गौना की रस्म पूरी कर दोनों रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। नीरज दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई सत्यम है। वहीं उमेश छह भाइयों में चौथे नंबर पर था। परिवार में अभी शादी की खुशियां थीं, लेकिन पल भर में वह मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में हर आंख नम है।

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय मृतकों के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए, जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अज्ञात वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव