रामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप
रामपुर/पटवाई। पटवाई के गांव हरियाल में 21 वर्षीय संगीता ने शनिवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर वल रही है, लेकिन मामले में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव जेराहा निवासी संगीता का विवाह 10 मई 2024 को पटवाई के गांव हरियाल निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा से हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर संगीता को परेशान किया जा रहा था। शनिवार को सुबह सूचना मिली कि संगीता की मौत हो गई है। उसके जाकर देखा तो वह जमीन पर पड़ी थी। मायके वालों ने रोना पीटना शुरू कर दिया था।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पटवाई एसओ नरेश कुमार का कहना है कि मोबाइल को लेकर विवाद सामने आया है। प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। लेकिन मायके पक्ष का हत्या का आरोप है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।
5 महीने के बच्चे के सिर से उठा मां का साया
मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए काफी परेशान करते थे। पति-पत्नी में आए दिन दहेज को लेकर झगड़ा होता रहता था। मोबाइल और बाइक नहीं मिलने पर संगीता का उत्पीड़न किया जाता था। पांच माह पहले ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। मां के मरने के बाद पांच माह का बच्चा भी अनाथ हो गया है, उसके सिर से मां का साया उठ गया है।
