Kanpur: बच्ची की मौत पर जीडी गोयनका स्कूल को नोटिस; जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मांगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। 15 अगस्त को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्रा की मौत पर स्कूल को नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी हुआ है। 

अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के बाद अब स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसपल को इस पूरी घटना की जानकारी शिक्षा विभाग को लिखित में देनी होगी। मांगे गए स्पष्टीकरण में जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई भी स्कूल पर हो सकती है। 

नोटिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना पर स्कूल से पूरा विवरण पूछा गया है। विभाग की ओर से नोटिस जारी की गई है। स्कूल को नोटिस मिलते ही उसका जवाब विभाग को प्रबंधक और प्रिसंपल को देना होगा। 

घटना के बारे में स्कूल की ओर से दी गई पूरी जानकारी के बाद उसे उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट के रूप में भेजी जाएगी। यदि स्कूल की ओर से घटना के बारे में किसी तरह के तथ्य को छुपाया जाता है तो उसकी भी जिम्मेदारी खुद स्कूल की ही होगी। 

इसी तरह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल की छात्रा की मौत की सूचना पर स्कूल को नोटिस जारी की गई है। नोटिस मिलते ही स्कूल प्रबंधक को घटना से संबंधित सभी तथ्य उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेस वे का डीपीआर बनाने के काम में आई तेजी, NHAI ने इतनी कंपनियों को किया आमंत्रित...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी दर्शन की अंतिम इच्छा... फिर एक साथ उठीं पति-पत्नी और बेटे की अर्थियां, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार, जानें मामला
Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी
Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा