Haryana Elections: AAP ने जारी की 19 और उम्मीदवारों की सूची, प्रेम गर्ग को पंचकूला से दिया टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपनी छठी सूची में 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। आप ने वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग को पंचकूला से टिकट दिया है।  पार्टी ने कालका, अंबाला शहर, मुलाना, शाहाबाद, पिहोवा, गुहला, पानीपत, जींद, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, नलवा, लोहारू, बाढड़ा, दादरी, बवानी खेड़ा, कोसली, फरीदाबाद एनआईटी और बढ़कल सीट से भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। 

आप ने ऐलनाबाद से मनीष अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, ओपी गुज्जर कालका से, वजीर सिंह ढांडा जींद से, कमल बिसला फतेहाबाद से, गीता श्योराण लोहारू से, ओपी वर्मा बड़खल से और हिम्मत यादव कोसली से चुनाव लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने पूर्व में 70 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

बुधवार को आप ने विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिसमें जुलाना से पूर्व पहलवान कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगाट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश बैरागी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है।  

यह भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की, तिगांव से रोहित नागर को दिया टिकट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म