भाजपा ने संगठन चुनावों के संचालन के लिए समिति का किया गठन

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के सांगठनिक चुनावों के संचालन के लिए भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय समिति गठित की है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

समिति में सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी, सांसद नरेश बंसल, भाजपा उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं सांसद डॉ. संबित पात्रा को राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। सूत्रों के अनुसार यह समिति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न कराएगी।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
लखनऊ विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि: तंजानिया के शोधार्थी को भारत-तंजानिया माध्यमिक शिक्षा पर रिसर्च के लिए मिली पहली अंतरराष्ट्रीय PhD
Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya: संजू का तबला, हरिहरन की गायकी और शोवना नारायण का कथक रहा आकर्षण