कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत चालक भवानी भीख बाेले- बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन सभागार में श्रीमद्भगवत गीता वैदिक न्यास की बैठक में अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत चालक भवानी भीख ने कहा कि गीता ग्रंथ एकता और एकजुटता के साथ शक्तिशाली समाज का संदेश देती है। ‘बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे, तो नेक रहेंगे’ का संदेश आज के परिप्रेक्ष्य में एकजुटता और शक्तिशाली समाज की परिकल्पना के लिए ही है।  

बैठक में घर-घर नित्य गीता पाठ का आह्वान करते हुए गीता जयंती पर मानव श्रृंखला तथा भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी। बताया गया कि श्रीमदभगवद्गीता वैदिक न्यास एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शिक्षक गरिमा सम्मान सीएसजेएम विश्वविद्यालय में शीघ्र आयोजित किया जाएगा। 

विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष डाॅ. उमेश पालीवाल ने विद्यालयों में निःशुल्क वितरित की जा रही गीता प्रतियों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज में ऐसे बौद्विक योद्वा तैयार करने की आवश्यकता है, जो गीता के महत्व के साथ ही सामाजिक ताने-बाने को  मजबूती प्रदान करें। गीता आंदोलन के प्रमुख अमरनाथ ने कहा कि नित्य साप्ताहिक गीता पाठ एवं स्वयं तथा परिवार में गीता पाठ की व्यवस्था स्वयं संकल्पित होकर करें। 

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेश अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन परमानंद शुक्ल ने किया। बालयोगी अरूण चैतन्यपुरी, महन्त जीतेन्द्र दास, डॉ. रोचना बिश्नोई, प्रेमचन्द्र अग्निहोत्रा, मुकुन्द मिश्रा, प्रेसक्लब महामंत्री शैलेश अवस्थी, रोटेरियन कमल त्रिवेदी, डॉ. हरीश अजमानी, डॉ.श्यामबाबू गुप्ता, आरसी गुप्ता, गायत्री परिवार के अशोक तिवारी, तुशमुल, बृजमोहन सिंह, अमित अग्रवाल, वेणुरंजन भदौरिया, उमेश निगम, अखिलेश शुक्ला, केके शुक्ला, मोरमुकुट ने विचार रखे।

ये भी पढ़ें- Ekta Murder: पहले से थी प्लानिंग या किसी ने की मदद? बड़ा सवाल- क्या घटना में और लोग शामिल, पहले से खोद रखा था गड्ढा...

                 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म