Kanpur: मां और दो बेटियां गिरफ्तार; एमपी के सतना से गांजा लाकर शहर में बेचती थीं, 30 किलो गांजा हुआ बरामद, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी पुलिस ने मां व दो बेटियों को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी महिलाएं गांजा तस्करी के लिए ट्राली बैग का इस्तेमाल करती थीं। पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। 

एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गांजा तस्करी की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। जिस पर पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया। कांशीराम कालोनी के पास चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे, रामादेवी चौकी प्रभारी विनीत त्यागी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। 

तभी महिला व दो युवतियों को संदेह के आधार पर रोककर चेकिंग की गई। उनके ट्राली बैग व चार हैंडबैग में 30 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बिल्हौर के माखनपुरवा निवासी पूजा कटियार बताया। अन्य दोनों युवतियां उसकी बेटियां काजल व रिया थीं। 

ये लोग मध्य प्रदेश के सतना जिले से गांजा लाकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बेचती थीं। लोगों को शक न हो इसलिए ट्राली बैग व हैंडबैग का प्रयोग करती थीं। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि पूजा कटियार पहले भी अपनी बेटी के साथ चमनगंज थाने से गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दीपावली और छठ पूजा पर दिल्ली, गोरखपुर और मुंबई के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, यहां से होगी संचालित...

 

संबंधित समाचार