13 मार्च 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज का दिन विद्यार्थियों के लिये अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से बचना चाहिए।
वृष- आज आपका मन अशांत हो सकता है। नए कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। किसी के साथ झड़प होने की संभावना है।
मिथुन - आज नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में समृद्धि का वातावरण रहेगा। बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का प्रयास करें।
कर्क- आज आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
सिंह- आज कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सरकारी अधिकारियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
कन्या- आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। दिन आशाओं पर खरा उतरता प्रतीत नहीं होगा। जॉब में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा।
तुला- आज व्यवसाय में आय की वृद्धि होगी। अपना लक्ष्य समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। अपनी विचारधारा का प्रभाव लोगों पर छोड़ पाएंगे।
वृश्चिक- आज मित्रों के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। समाज में आपकी विशेषताओं पर चर्चा हो सकती है। घर में आपका मन नहीं लगेगा।
धनु- आज कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में पुराने ऋणों से मुक्त हो सकते हैं। कारोबार में नए प्रयोग करना हितकर होगा।
मकर- आज बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन करें।
कुंभ- आज संतान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। सोशल मीडिया पर आप काफी समय बिताएंगे।
मीन- आज व्यावसायिक अनुबंधों को समय से पूर्ण कर लेंगे। नए कार्यों में निवेश प्रारंभ कर सकते हैं। अपने स्वभाव में नम्रता बनाए रखें।
