SEBI का जुर्माना न देने पर वसूली कार्यवाही के दौरान ब्याज में छूट, कमी पर विचार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सोमवार को जुर्माना अदा करने में विफल रहने पर वसूली कार्यवाही के दौरान ब्याज में छूट या कमी करने पर विचार करने का प्रस्ताव किया है। नियामक ने सुझाव दिया कि प्रस्ताव के तहत छूट या कटौती के लिए आवेदन आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 220(2ए) के तीन मानदंडों की पूर्ति का समर्थन करने वाले दस्तावेजों के साथ किया जा सकता है। 

आवेदन संबंधित वसूली अधिकारी के पास किया जाना चाहिए। धारा 220(2ए) विशिष्ट शर्तों के तहत इस ब्याज में छूट या कमी की अनुमति देती है। इन मानदंडों में ऐसी राशि का भुगतान शामिल है, जिसे चुकाने में आवेदक को वास्तव में कठिनाई हो। इसके अलावा चूक आवेदक के नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण हुई हो और आवेदक ने जांच में पूरा सहयोग किया हो। 

सेबी ने अपने परामर्श पत्र में सुझाव दिया कि आवेदन को केवल तभी स्वीकार किया जाएगा, जब मांग का नोटिस पहले ही दिया जा चुका हो और देय मूल राशि का पूरा भुगतान किया गया हो। सेबी का वसूली अधिकारी आवेदन को सक्षम प्राधिकारी के पास भेजेगा, जो 12 महीने के भीतर निर्णय लेगा।  

ये भी पढे़ं : डोनाल्ड ट्रंप-व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर की बात, यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के मुद्दे पर हुई चर्चा 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly: शहर के कायाकल्प को 70 करोड़ का विकास प्लान, सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम की बदलेगी सूरत
गोरखपुर : आधुनिक सुरक्षा भवन का उद्घाटन कर बोले CM योगी, 'सुशासन के लिए सुरक्षा सबसे पहली शर्त' पुलिस प्रशिक्षण-सुविधाओं को बताया अहम
शिक्षक-विद्यार्थी करें ई-लाइब्रेरी का नियमित उपयोग, राज्यपाल की समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर जोर
योगी सरकार की पहल, स्कूलों में जल पखवाड़ा ‘कैच द रेन’ अभियान से स्कूलों में रोजाना गतिविधियां और रिपोर्टिंग
यूपी में फल-सब्जियों के निर्यात को रफ्तार देगा ग्लोबल जीएपी: केन्या के मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण, एक्सपोर्ट के लिए मानक तय