कासगंज : शहर में अमर बेल की तरह फैल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पुलिस की कार्यशैली को लेकर शहर वासियों में आक्रोश

कासगंज, अमृत विचार। बीते दिनों सदर कोतवाली पुलिस द्वारा खुशी रेस्टोरेंट में की गई छापेमारी के पुलिस टीम ने युवतियां सहित नौ लोगों को रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मौके से आपत्ति जनक वस्तुए भी बरामद की गई। इस सबके वावजूद सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध धंधे में संल्पित लोगों को बचाने के लिए मुकदमें में हेराफेरी कर दी। आरोपी युवको को सिर्फ राह चलती युवतियों औेर महिलाओ से छीटाकसी करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया। शहर के बुद्ध जीवियों ने जिस्म फरोसी के धंधे में पकडे गए युवको पर कार्रवाई को लेकर तमाम सवाल खडे कर दिए।
 
कासगंज शहर में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा है। खुशी रेस्टोरेंट के अलावा शहर अन्य होटलो, रेस्टोरेंट और गली मुहल्लों में जिस्म फरोसी का धंधा फल फूल रहा है। जिससे छात्राओ और महिलाओ को शर्मसार होना पड़ रहा है। पुलिस भी इन पर कार्रवाई करने में कतरा रही है। बीते दिन भी पुलिस ने खुशी रेस्टोरेंट पर छापा मार कर कार्रवाई करते हुए पांच लडकियों और चार लड़को को रंगरेलिया मनाते पकडा था, लेकिन पुलिस ने मात्र खानापूर्ति के लिए चार लड़को को सिर्फ रोड पर चलती युवतियां और महिलाओ पर छींटाकशी और गलत कमेंट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। मामूली से हुई कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने अच्छी खासी रकम लेकर रेस्टोरेंट संचालको छोड दिया। जिससे इस तरह के धंधो को बढावा मिलेगा। शहर के संतोष कुमार निवासी मुहल्ला जयजयराम ने बताया कि पुलिस को इस तरह के मामलों पर लगाम लगाना जरुरी है, अन्यथा समाज में विपरीत प्रभाव पडेगा।  गंगेश्वर कॉलोनी निवासी श्यामवीर सिंह ने बताया कि जिस्मफरोशी के धंधे बीते कई वर्षो से शहर में पैर पसरा रहा है। पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई के चलते इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह धंधा समाज के लिए उचित नहीं है। पुलिस को बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - कासगंज : सरकारी जमीन पर कब्जा के लिए चल रहा था निर्माण कार्य, पुलिस ने रुकवाया

संबंधित समाचार