इस राष्ट्र की राजकुमारी नहीं हैं प्रियंका, केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा- मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को हरदोई में कहा कि कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी को अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री केशव ने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिले की स्थिति के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पॉडकास्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह यह ना समझे कि वह इस राष्ट्र की राजकुमारी है उनको प्रधानमंत्री जी से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पहली बार देश की संसद में गई है और नरेंद्र मोदी जी का लगातार 22 वां वर्ष है। वह देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में सेवा कर चुके हैं जैसे भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है वैसे ही श्री मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है।

दल कोई भी हो अगर कोई पहली बार सदन में चुनकर के जाता है तो इतने शीर्ष नेता से उन्हें कुछ सीखने की जरूत है। अभी सलाह देने की जगह जब संसद सत्र चल तो वह सवाल उठाएं। अभी प्रधानमंत्री जी को देश सुनना चाहता है अभी जब प्रधानमंत्री जी जब बोलते हैं तो उसको 140 करोड़ लोग सुनते हैं और उसका अनुसरण करते हैं।

संबंधित समाचार