मुरादाबाद : पुलिसकर्मी से 15 लाख की ब्लैकमेलिंग का प्रयास, महिला सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। युवती द्वारा फेसबुक से नंबर हासिल कर अपने को सहायक अध्यापक बता कर अविवाहित पुलिसकर्मी से शादी का प्रस्ताव रखने के बाद हरिद्वार बुला लिया और 15 लाख रुपये देने की मांग की। किसी तरह उसके जंगल से निकल अपने घर घटना के संबंध में अवगत कराया। वही युवती ने पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी। वार्ता के लिए पुलिसकर्मी की मां युवती के गांव पहुंची तो उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए 15 लाख रुपये की मांग की। पुलिसकर्मी की मां ने पुलिस से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कला के गांव भैसा निवासी मालती देवी पत्नी गणेश सिंह ने न्यायालय में याचिका दायर कर कहां की उसका बेटा सत्येंद्र उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है । 3 महीने पर फेसबुक पर एक अजनबी लड़की प्रियंका ने स्वयं को अविवाहित बताते हुएग्राम गोटन की मंडिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसी दौरान प्रियंका ने उसके बेटे को बातचीत करने के लिए हरिद्वार बुला लिया। वहां पर उसनेउसे 15 लख रुपये की मांग की। इसी तरह उसके चाम से निकाल वह घर पहुंचा। बेटे के विरुद्ध शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी।
जिस पर वह राणा ठाकुरद्वारा के गांव घोटो की मंडिया मे पहुंची तो पता चला कि प्रियंका पुत्री राजपालजनपद बिजनौर के थाना रेहड के गांव ह र्रावाला की रहने वाली है जो काफी समय से गोटन की मंडैय्या में रह रही है। उसकी बहन पूजा पत्नी हरीराजउर्फ कलुआ एवं बबीता पत्नी भूपेंद्र उर्फ़ मालवा दीपा पत्नी प्रदीप से बात भी कराई। जब उनसे अध्यापक होने का प्रमाण पत्र मांगा तो नंबर पर फर्जी प्रमाण पत्र भेज दिया । इन लोगों से कहा कि वह मेरे पुत्र को क्यों परेशान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक तुम 15 लाख रुपये नहीं दोगे तब तक हम ऐसे ही करते रहेंगे।
पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि इस तरह की उनकी तमाम शिकायतें हैं। यह लोग मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके प्रमाणपत्र भी मौजूद है। न्यायालय ने सुनवाई के बाद महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। उसने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी कर चोरी, 1.2 करोड़ जमा कराए
