Firozabad News: शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निजी विद्यालयों में मारा छापा, ड्रेस और किताबों के नाम पर वसूल रहे थे मनमानी रकम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में निजी विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों से ड्रेस और किताबों के नाम पर मनमानी रकम वसूलने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उत्तर प्रदेश बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड से संबंधित निजी विद्यालयों में नए सत्र में दाखिले और नयी किताबों और पोषाक के नाम पर मनमानी रमक वसूली की जा रही है। कई विद्यालयों में स्कूल परिसर में ही दुकान खोलकर छात्रों पर पोषाक और किताबें खरीदने का दबाव बनाया जाता है। यहां तक की एलकेजी से लेकर उच्च वरिगों में पोषाक और किताबों के सेट के नाम पर पांच हजार से 10 हजार रुपये तक की वसूली एक सामान्य बात है। स्कूल संचालकों की मनमानी और शोषणके खिलाफ और अभिभावकों द्वारा जिला अधिकारी से शिकायत की गई थी। 

शिकायत के पर संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने निजी विद्यालयों में छापा मारा। फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में अभियान चलाकर कई स्कूलों में ड्रेस और किताबें बिक्री होती हुई पाई गई। अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है। 

अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विद्यालय परिसर में ड्रेस और किताबें बेचना पूरी तरह नियम विरुद्ध है जो भी शासन के मानकों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक संगठन के अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी और सचिव कुल दीप एडवोकेट ने भी जिलाधिकारी से मिलकर निजी विद्यालयों की मनमानी और अभिभावकों के शोषण रोक लगाने की मांग की गई है। 

उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में खुले तौर पर मनमानी करते हुए 2018 में जारी किए गए शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। मनमाना शुल्क वसूली के साथ अपनी कमीशन खोरी के चलते हर वर्ष बच्चों के किताबों का कोर्स बदल दिया जाता है। इसकी वजह से अभिभावकों का खुला शोषण हो रहा है। 

संबंधित समाचार