Men VS Women: लड़के क्यों होते हैं लड़कियों से लंबे, स्टडी में हुआ खुलासा
Men VS Women Height and weight: लड़का और लड़की दोनो एक समान हैं। फिर चाहे वो दिमाग, रंग-रूप, काम की बात हो। सभी काम में दोनो एक से हैं, लेकिन इसके बावजूद भी लंबाई और वजन दो ही ऐसी चीजें हैं, जिसमें लड़कियां लड़कों से पिछड़ जाती हैं। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि औसतन पुरुषों की लंबाई और वजन स्त्रियों की तुलना में ज्यादा ही होता है। पर क्या कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। इसके पीछे की वजह क्या है?
जब स्त्री और पुरुष दोनो को ही सामान पोषण, सामान आहार और सामान परवरिश दी जा रही है तो आखिर ये भेदभाव क्यों... किशोरावस्था तक आते-आते स्त्रियों की हाइट रुक जाती है और पुरूष लंबे हो जाते हैं। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
जेनेटिक कारण
विज्ञान के अनुसार स्त्रियों और पुरुषों की हाइट में अंतर होने के पीछे अंतर जेनेटिक होता है। अगर आप अपने ही परिवार में देखें तो परिवार में स्त्रियों की हाइट वंशानुगत रूप से पुरुषों के मुकाबले कम ही दिखेगी। ये आपने कक्षा 9 और 10 में भी पढ़ा होगा। हैरिडिटी और कंट्रोल एंड कॉर्डिनेशन चैप्टर में पढ़ा होगा। जहां बताया गया है कि पर हॉर्मोन्स और ट्रेट्स ऑफस्पिंग पर कितने असरदार होते हैं। हाइट का असर वर्तमान पीढ़यों पर भी पढ़ता है और जहां स्त्रियों की हाइट कम होती चली जाती है। यहां पर डार्विन का सिद्धांत काम करता है। यानी की इंसानों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार खुद को ढाल लिया है और यहीं विकास पीढ़ी दर पीढ़ी बदलाव दिखाती है। ऐसा कहा जाता है कि प्रारंभ में इंसान शिकार करते थे, इसके लिए पुरुषों को ताकतवर और लंबे होने की जरूरत थी। उन्होंने खुद को इसी तरह ढाल दिया और यह विकास वंशानुगत चलता चला गया।
हार्मोंस का भी होता है असर
शरीर के विकास में हार्मोंस की महात्वपूर्ण भूमिका होती है। कई बार हार्मोंस कम या ज्यादा होने से शरीर में असामान्य बरताव दिखाई देता है। जब मनुष्य छोटा होता है तब एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन स्त्री और पुरुष दोनों में समान रिलीज होता है। हालांकि, किशोरावस्था आने तक दोनो में कई सारे बदलाव होता है। साइंस के अनुसार पुरुषों में टोस्टोस्टेरोन हार्मोन किशोरावस्था आने पर बढ़ता है, जिससे पुरूषों में मसल्स के विकास होता है। वहीं लड़कियों में किशोरावस्था आने पर एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है, जो ग्रोथ हार्मोन्स को रोक देता है। इस वजह से लड़कियों की लंबाई प्रभावित होती है। आपने देखा होगा कि किशोरावस्था आने पर लड़कों की लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है और लड़कियों की लंबाई बढ़ना कम हो जाती है।
पिछली सदी से है इसका कनैक्शन
बायोलॉजी लेटर्स पत्रिका ने एक स्टडी प्रकाशित की है। जिसमें कहा गया है कि पुरुषों की लंबाई पिछली सदी में महिलाओं की तुलना में दोगुना तेजी से बढ़ती थी। साथ ही स्टडी में वजन में भी अंतर पाया गया है। यह स्टडी 69 देशों के करीब एक लाख लोगों पर की गई। इसमें पाया गया कि एक सदी में महिलाओं में हुई लंबाई की औसत वृद्धि 1.68 सेमी रही तो वहीं पुरुषों में 4.03 सेमी बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही महिलाओं का वजन 2.70 किलोग्राम तो पुरुषों का 6.48 किलोग्राम तक बढ़ा।
यह भी पढ़ेः अंतरिक्ष से तारों सी चमकती दिखी महाकुंभ नगरी, सामने आई मनमोहक तस्वीरें
