'Kanpur के रीजेंसी अस्पताल में बड़े पैमाने पर हो रहा आर्थिक शोषण': BJP विधायक सांगा ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल की भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि रीजेंसी हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल है, जहाँ पर पूरे प्रदेश से मरीज इलाज के लिये आते हैं। लेकिन, अस्पताल द्वारा मरीजों का बड़े पैमाने पर आर्थिक शोषण किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अस्पताल द्वारा कई सरकारी योजनाओं में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता की जाती है। WhatsApp Image 2025-01-29 at 7.29.34 PM

कहा कि पिछले दिनों सेन्ट्रल विजिलेन्स कमीशन की जांच में अनियमितता पकड़े जाने पर रिजेन्सी हॉस्पिटल को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के पैनल से बाहर कर दिया गया था। अस्पताल में जांचों के नाम पर मरीजों से बड़े पैमाने पर धन उगाही भी की जाती है। इसलिए रीजेंसी हॉस्पिटल द्वारा किये जा रहे गरीबों के आर्थिक शोषण व अनियमितता करने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें-Kanpur में साहब लारी के गिरफ्तार होने की सूचना, अनवरगंज में दुकान में घुसकर की थी मारपीट

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में स्किलिंग-स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को एआई ट्रेनिंग का लक्ष्य
ट्रंप ने दी ईरान को बमबारी तेज करने की चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करो या तबाह हो जाओ!... लगातार दागी जा रही मिसाइलें
आदर्श-शताब्दी बनेंगे जर्जर पशु चिकित्सालय: प्राइमरी वेटरनरी हेल्थ केयर सेंटर रखा जाएगा नाम, ब्लॉक स्तरीय दिया जाएगा दर्जा
केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन