Kanpur में भूमाफिया साहब लारी गिरफ्तार: व्यापारी को पीटा था, पैरवी में जुटे सफेदपोश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। अवैध वसूली के विरोध में कपड़ा व्यापारी और उनके भाइयों से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने की घटना में भूमाफिया साहब अनवर उर्फ साहब लारी को गिरफ्तार कर लिया है। भूमाफिया की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसकी पैरवी के लिए सफेदपोशों की भीड़ जुट गई।   

अनवरगंज फूल वाली गली स्थित कपड़ा व्यापारी मोहम्मद हसन ने आरोप लगाया था कि आरोपी भूमाफिया साहब लारी से 2016 में सरसौल में एक प्लॉट का एग्रीमेंट किया था। वह प्लॉट विवादित होने के कारण उन्होंने छोड़ दिया। जिसके बाद से भूमाफिया उनके ऊपर अवैध वसूली का दवाब बना रहा था।

विरोध करने पर बीते शुक्रवार को आरोपी ने साथियों के साथ दुकान में घुसकर उनके भाइयों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की। साथ ही दुकान के सीसीटीवी में घटना कैद होने के कारण डीवीआर तोड़ दिया। इस संबंध में अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी साहब लारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat: डीएम कार्यालय में धरने पर बैठे राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति, इस बात पर थे नाराज...आश्वासन पाकर हुए शांत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में स्किलिंग-स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को एआई ट्रेनिंग का लक्ष्य
ट्रंप ने दी ईरान को बमबारी तेज करने की चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करो या तबाह हो जाओ!... लगातार दागी जा रही मिसाइलें
आदर्श-शताब्दी बनेंगे जर्जर पशु चिकित्सालय: प्राइमरी वेटरनरी हेल्थ केयर सेंटर रखा जाएगा नाम, ब्लॉक स्तरीय दिया जाएगा दर्जा
केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन