Kannauj: वीर सिंह भदौरिया फिर बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने पहनाई माला, मिठाई खिलाकर दी बधाई
कन्नौज, अमृत विचार। भाजपा ने नया प्रयोग करते हुये संगठन पर्व चुनाव के तहत जिलाध्यक्ष चुना। इसमें 98 फीसदी वोट पाने वाले निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की दोबारा ताजपोशी हुयी। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी।
कन्नौज में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 नेताओं ने दावेदारी पेश की थी, जिसमें पुर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह कटियार, रामनरेश राजपूत, श्यामू राजपूत, विपिन द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, अरवेस पाल, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया और शैलेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र देव गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पवन त्रिवेदी और पूर्व जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा महेश चन्द्र वर्मा इस पद की रेस में थे।
उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने लखनऊ मुख्यालय से पार्टी जिलाध्यक्ष घोषित करके लिस्ट जारी करने की परंपरा से इतर नया प्रयोग करते हुये जिले के सभी पदाधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में ही सबके सामने जिलाध्यक्ष घोषित करने की औपचारिकता पूरी की जाने का फरमान जारी किया। इसके तहत आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संगठन पर्व 2025 जिला अध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम की विशिष्टता समाहित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी कामेश्वर सिंह व प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष की घोषणा कार्यक्रम हुआ। जिसमें एक बार फिर से वीर सिंह भदौरिया को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का पद भार सौंपा गया।
वहीं जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नाम की घोषणा होते ही पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी का हाथ जोड़कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शैलेंद्र द्विवेदी, हरिबक्श सिंह, सौरभ कटियार, प्रभात बाजपेई, शरद मिश्रा, अशोक सिंह, विशाल शुक्ला, मुनीश मिश्रा, जीतू तिवारी, आकाश मिश्रा, आर्यन कटियार, योगेंद्र भदौरिया, जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल, अभिषेक पांडे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
