UPPSC APO Result 2025: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा का परिणाम घोषित, जानें कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट और पीडीएफ
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 93,419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 50,795 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
कुल 182 पदों के सापेक्ष प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 2,856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूर्णतः अस्थायी (प्रोविजनल) है।
आयोग ने यह भी बताया कि मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम एवं उसके लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अगली अधिसूचना का इंतजार करना होगा, जिसमें परीक्षा तिथि एवं आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें :
बदला मौसम का मिजाज, आधे घंटे की बारिश से एक दिन में 7.6 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
