कानपुर : पुलिस ने कराया परेड तो निकल गई आरोपी की सारी हेकड़ी, होथ जोड़कर कहा- दोबारा नहीं करूंगा ऐसी गलती, जानें मामला
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की बर्रा पुलिस ने एक क्रूर और अमानवीय कृत करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। एक छात्र को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटने, उसके चेहरे पर पेशाब करने और उसकी वीडियो वायरल कर अपमानित करने वाले आरोपी हिमांशु शर्मा उर्फ साहिल शर्मा उर्फ मुसीबत को पुलिस ने धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को 4 किलोमीटर तक पैदल परेड कराई, जिसमें हिमांशु हाथ जोड़े हुए बार-बार कहता रहा, "ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा।" साहिल उर्फ मुसीबत इलाके में दहशत का दूसरा नाम बन चुका था। उसके खिलाफ रंगदारी वसूली, मारपीट, फायरिंग और अमानवीय कृत्यों समेत कई गंभीर आरोप थे। इस मामले में पुलिस ने पहले ही उसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
जाीनिए क्या है पूरा मामला?
आरोपी हिमांशु और उसके साथियों ने रंगदारी न देने पर एक युवक को बंधक बनाया। युवक को बुरी तरह पीटा, गाली-गलौज की और सबसे शर्मनाक बात यह कि उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इसके बाद अपमानजनक वीडियो वायरल कर दी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की थी।
पुलिस पर भी की थी फायरिंग
कुछ महीने पहले हिमांशु ने 15-20 लोगों के साथ एक गेस्ट हाउस के पास जमकर मारपीट की थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी और फरार हो गए थे। इस बार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तारी की। आरोपी अपने घर में ताला बंद करके छिपा हुआ था। जैसे ही वह सिगरेट पीने छत पर गया, पुलिस को उसका पता चल गया और उसे पकड़ लिया गया।
कई आपराधिक मामले दर्जपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हिमांशु शर्मा के खिलाफ बर्रा, गुजैनी और गोविंदनगर थानों में कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है। इससे इलाके के अन्य बदमाशों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों को साफ संदेश जाएगा। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
