Bareilly: नवाबगंज में भाजपा नेत्री का ऑडियो वायरल, युवक को नंगा करके पीटने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज क्षेत्र की एक भाजपा नेत्री का कथित रूप से धमका भरा ऑडियो वायरल सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना है। ऑडियो में भाजपा की महिला नेता अपने एक पूर्व कर्मचारी के परिवार को तरह-तरह की धमकी देती रिकार्ड हुई है। 

विवाद की वजह पूर्व कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर टिप्पणी बताई गई है, जिसमें लेकर महिला नेत्री नाराज बताई जा रही हैं। युवक को सरेआम नंगा कर पीटने की धमकी की बात भी ऑडियो में है। 

बताया गया है कि महिला नेत्री के यहां काम करने वाला कर्मचारी अब उनके राजनैतिक विरोधी का साथ दे रहा है,जिसकी वजह से तनातनी के हालात बन गए हैं। युवक के परिजन भी ऑडियो में धमकी को लेकर पुलिस अफसरों से शिकायत करते सुने गए हैं। अमृत विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

संबंधित समाचार