LifeStyle News:कम उम्र में ही बूढ़े न हो जाये आप, लगाए घर में बने फेस मास्क 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। उम्र बढ़ते ही आपके चेहरे की रंगत पर इसका असर दिखना शुरू हो जाता है। ज्यादातर लोग 25-30 की उम्र में ही 50 साल के दिखने लगते है। आज कल का खान-पान और सेहत पर लोगो का ध्यान ज्यादा होता नहीं है। वें जो चाहे वो खाते है, पीते है। जिससे उनके माथे पर लकीरें, ढीली स्किन और आखों के पास झुर्रिया दिखने लग जाती है। हम इसे छुपाने के लिए केमिकल वाली चीज़े इस्तेमाल करने लग जाते है। ऐसे प्रोडक्ट जो स्किन और आपके स्वास्थ्य को भी नुक्सान पहुंचाते है। 

आपकी स्किन 25 में 50 जैसी न दिखे इसके लिए आज से ही आपको केमिकल वाले प्रोडक्ट को छोड़कर घर में ही रखी चीज़ो को इस्तेमाल करना चाहिए। घर में बने फेस मास्क या फेस पैक को लगाना चाहिए। इसे आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

खीरे का फेस मास्क 

गर्मियों में फायदेमंद माना जाने वाला खीरा फेस मास्क के लिए एक अच्छा इंग्रेडिएंट हैं। खीरे का पेस्ट बनाकर इसमें दही मिला लें। चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने से आपका फेस तरोताज़ा रहता हैं। इस फेस मास्क को लगाने से स्किन फेस टाइटिंग इफ़ेक्ट देता हैं। 

केले का फेस मास्क 

केले का फेस मास्क के लिए एक केले का अच्छे से पेस्ट बना लें। इसमें शहद मिलाये और अच्छे से मिक्स करके इसे फेस पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें और फिर धो लें। केला स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता हैं ये आपके चेहरे को ड्राई नहीं होने देता हैं। ये आपकी स्किन को एक बेहतर निखार देता हैं। 

पपीते का फेस मास्क 

पपीता शरीर के लिए बेहद फयदेमंद होता हैं। पर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि ये स्किन के लिए भी अच्छा होता हैं और कई केमिकल वाले फेस मास्क से बेहतर भी। सबसे पहले आप पपीते के २-4 टुकड़े पीस लें फिर इसमें 1 चम्मच शहद डाल दें। इसे मिलाकर अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाए और धो लें। हफ्ते में 2 बार इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाए।  

बेसन का फेस मास्क 

बेसन वैसे तो बारिश के मौसम में पकोड़ी और तमाम इस जैसे तेल से बने खाने के सामानों के लिए इस्तेमाल होता हैं। बेसन को अगर स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। आप सबसे पहले 2 चम्मच बेसन में दही और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बना लें। इस पैक को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। स्किन पर निखार के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  

 

 

ये भी पढ़े : LifeStyle News:अपनाये घर में बना कंडीशनर, अगर चाहिए काले, घने, सुनहरे बाल

 

 

 

संबंधित समाचार