AGTF को मिली बड़ी सफलता : लॉरेंस-रोहित गोदारा गिरोह का सदस्य आदित्य जैन दुबई से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस-रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य आदित्य जैन उर्फ टोनी को दुबई से गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसे दुबई से गिरफ्तार कर शुक्रवार सुबह जयपुर लाया गया है। वह गिरोह के नियंत्रण कक्ष के रूप में काम कर रहा था और गिरोह को डब्बा कॉल की सुविधा दे रहा था।

वह पिछले वर्षों में गिरोह द्वारा किए गए जबरन वसूली, गोलीबारी और अन्य अपराधों के कई मामलों में वांछित था। इंटरपोल ने उसके खिलाफ एक रेड नोटिस जारी किया था। एजीटीएफ के एएसपी सिद्धांत शर्मा की देखरेख में सीआई मनीष शर्मा , सुनील जांगिड़ एवं रविंद्र प्रताप की एक टीम ने उसे यूएई में ढूंढ लिया और सीबीआई के माध्यम से यूएई को इंटरपोल रेफरेंस भेजा गया। इस रेड नोटिस और इंटरपोल रेफरेंस के आधार पर यूएई पुलिस अधिकारियों ने आदित्य जैन को हिरासत में लिया और राजस्थान एजीटीएफ उसे गिरफ्तार कर जयपुर लाई है। 

यह भी पढ़ें:-Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी, आज सुबह राज्यसभा में पारित हुआ सांविधिक संकल्प

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म