Earth Day 2025: 'पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण करना हमारा धर्म', क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जाने इतिहास, महत्त्व और 2025 थीम
अमृत विचार। पृथ्वी हम इंसानो के साथ-साथ जीव-जंतु, पेड़-पौधो का भी घर है। जिसकी भूमि का इस्तेमाल हम रहने, खेती करने, इसके जल को पीने और पेड़ पौधो को धूप छाया से बचने के लिए करते हैं। हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है इस साल 55वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। पृथ्वी को खुश हाल बनाये रखना हर पीढ़ी की जिम्मेरदारी है आज के लोंगो और आने वाली पीढ़ी में पृथ्वी के प्रति महत्वता और जागरूकता बनाये रखने के लिए इस दिवस की शुरुआत की गई।
पर्यावरण को सुरक्षित और प्राकतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए ये बहुत जरुरी है कि लोग धरती के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। भारत में लगातार गर्मी बढ़ रही है। इसके असर से पृथ्वी का संतुलन भी बिगड़ रहा है इसका एक कारण ग्लोबल वॉर्मिंग भी है। पृथ्वी के हित में काम करने के लिए सभी का जागरूक होना होगा। इसके लिए कई उपाय करने होंगे
-पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौती से लड़ना।
-प्राकतिक संसाधन के संरक्षण को बढ़वा देना।
-जनसंख्या वृद्धि पर नजर बनाये रखना।
-वन, जंगल की कटाई पर रोकना जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।
हर साल पृथ्वी दिवस मनाने के लिए थीम चुनी जाती है। इस साल पृथ्वी दिवस की थीम- आवर पावर, आवर अर्थ' (Our Planet, Our Earth) है। इस थीम को मनाने का मकसद लोगों, संगठनों और देशों की सरकार को क्षय होने वाले ऊर्जा स्त्रोतों को दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्त्रोतों में बदलना और एक टिकाउ भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करना है। 2030 तक दुनियाभर में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की मात्रा को तीन गुना करना इस थीम का लक्ष्य है जिससे जलविद्युत, ज्वारीय, पवन और सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
जाने पृथ्वी दिवस का इत्तिहास
इस दिवस को मनाए जाने का श्रेय अमेरिकी राजनेता और पर्यावरण एक्टिविस्ट जेलार्ड नेल्सन को जाता है जिन्होंने इसे साल 22 अप्रैल, 1970 में पहली बार मानाने की घोषणा की थी। जिसके बाद साल 1990 में 141 देशों के 20 करोड़ लोगो ने इसे मनाया था। 1992 में ब्राज़ील में होने वाली यूनाइटेड नेशंस ने में Environment and Development Conference की नींव रखी थी। और इसके बाद से करोडो लोगो ने पृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत की।
ये भी पढ़े : नीला और पीला कुर्ता-पायजामा सेट : JD Vance के बच्चों ने जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
