जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, सीजफायर के दो दिन बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। 

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त बलों ने शुकरू केल्लार में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, “जब तलाशी चल रही थी, तब कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई।” उन्होंने कहा कि इलाके में घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। 

इस बीच, 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में चिपकाए गए हैं। पोस्टरों में उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है। हमलावर अभी भी फरार हैं। 

यह भी पढ़ेः "दुश्मन के साथ सहानुभूति रखना...", पहलगाम हमले के बाद एक्टिव हुई असम सरकार, देशद्रोह के आरोप में तीन और गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश