स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने नई व्यवस्था लागू की है। अब राज्य स्तरीय अधिकारी शनिवार और रविवार को अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में मिशन निदेशक एनएचएम की ओर से सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित अस्पतालों का सप्ताहांत में स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति परखी जाएगी।

एनएचएम निदेशक डॉ.पिंकी जोवेल ने कहा गया है कि राज्य स्तरीय दलों को निरीक्षण में पूरा सहयोग दिया जाए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को तीन कार्यदिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके लिए एक चेकलिस्ट भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में आसमान से बरस रही आग, चिलचिलाती धूप ने झुलसाया; पारा 42.6 डिग्री पार

संबंधित समाचार