यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

अमृत विचार :  भयंकर गर्मी है। अब तो नौतपा भी शुरू हो गए। बिजली कटौती जारी है। भीषण गर्मी और अत्याधिक लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं तो कहीं लाइनों से लपटें उठ रही हैं। पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने पर बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। खुद भाजपा नेता और जन-प्रतिनिधि बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख रहे हैं। ऐसे हालात में विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार को घेरते हुए विद्युत व्यवस्था को  'महाविद्युत आपदा' करार दिया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, "यूपी में असहनीय 'महाविद्युत आपदा के कारण आक्रोश बढ़ रहा है" । भाजपा के सांसद-विधायक इससे भयभीत होकर पत्र लिख रहे हैं। जनहित के मुद्दे पर अब वह सरकार को पत्र लिख रहे हैं। लेकिन उनके पत्र जनहित के नहीं हैं-बल्कि आगामी चुनाव में विपक्ष के लिए आवेदन पत्र हैं। लेकिन ऐसे नेताओं के लिए हमारे संगठन में कोई जगह नहीं होगी, क्योंकि इस जानलेवा गर्मी में बिजली कटौती से बुजुर्ग, बीमार और गरीब की दुर्दशा हो रही है। ये दर्द केवल परिवार वाले ही समझ सकते हैं।  

संबंधित समाचार