Bareilly News: परिवहन निगम की ‘प्रीमियम’ एसी बसों में यात्रियों की जेब पर बोझ

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। परिवहन निगम में एसी बसों में सफर के नाम पर यात्रियों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। जनरथ और शताब्दी एसी गाड़ी की तुलना में प्रमियम गाड़ियों में 20 प्रतिशत अधिक किराया लिया जा रहा है। जबकि यात्रियों को सुविधाए बराबर की ही दी जा रही है। बताया जा रहा है कि बरेली और रुहेलखंड डिपो में एसी बसों में 80 प्रतिशत गाड़ी अनुबंधित पर चल रही है।

मनमाने किराए से परेशान यात्री
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एसी बस सेवाओं में यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। जनरथ और शताब्दी जैसी एसी सेवाओं की तुलना में प्रीमियम श्रेणी की बसों में करीब 20 प्रतिशत अधिक किराया लिया जा रहा है, जबकि यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं लगभग समान बताई जा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि निगम द्वारा प्रीमियम श्रेणी के नाम पर अतिरिक्त किराया तो वसूला जा रहा है, लेकिन बसों में सुविधाओं के स्तर में कोई बड़ा अंतर दिखाई नहीं देता। 

अधिक किराया सुविधाएं वही
सीटों की गुणवत्ता, लेग स्पेस, पानी, चार्जिंग प्वाइंट, सफाई और समयबद्ध संचालन जैसी अधिकांश सुविधाएं जनरथ और शताब्दी एसी बसों जैसी ही हैं। इसके बावजूद टिकट दरों में बड़ा अंतर रखा गया है। बरेली और रुहेलखंड डिपो में चल रही एसी बसों में लगभग 80 प्रतिशत बसें अनुबंधित व्यवस्था पर संचालित हो रही हैं।

67 बसे संचलित, अनुबंधित को फायदा
बरेली रीजन के रुहेलखंड और बरेली डिपो में 67 बसी बसे संचलित है। जिसमें जनरथ और शताब्दी के अलावा प्रीमियम बस की सेवा है। जनरथ और शताब्दी एसी बस में दिल्ली का 507, लखनऊ का 488 का किराया है। जबकि एसी प्रीमियम के नाम से एसी में चलने वाली बस का दिल्ली का किराया 596 रुपये है। जो एसी जनरथ और शताब्दी से 20 प्रतिशत अधिक है। विभाग में चर्चा है कि प्रीमियम बस अनुबंधित पर चलती है। जिससे उनके मालिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

एसी बसों में बढ़ी यात्रियों की संख्या, आय में भी इजाफा
गर्मियों की छुट्टियों और बढ़ती गर्मी के बीच बरेली-रुहेलखंड क्षेत्र से चलने वाली एसी रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर दिल्ली-लखनऊ रूट पर यात्रियों की भीड़ अधिक देखने को मिल रही है। परिवहन विभाग के अनुसार इस रूट पर वर्तमान में करीब 67 एसी बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं।

गर्मी के मौसम में बढ़े यात्री
आम दिनों की तुलना में गर्मी के मौसम में यात्रियों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और जयपुर जैसे प्रमुख रूटों पर कई बसों में सीटें पहले से बुक हो रही हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रोडवेज विभाग ने कुछ रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। दो माह पहले जो एसी बसे खाली जाती थी वह अब फुल होकर चल रही है। वही पहले कमाई 2 लाख रुपये प्रतिदिन थी अब वह बढ़कर 2.50 से लेकर 2. 75 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

 

संबंधित समाचार