रामपुर: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित 9 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज  कर ली है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी पूजा का कहना है कि 19 अप्रैल 2024 को उसकी शादी मिलक के ज्योहरा निवासी शिव सिंह से हुई थी। 

महिला का कहना है कि एक माह तक सबकुछ ठीक रहा। उसके बाद  ससुराल वालों ने महिला से एक कार पांच लाख रुपये की मांग कर दी। उसके बाद महिला के भाई ने तीन लाख रुपये उसको दे दिए। लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले नहीं माने। 

महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर उसको मारने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर  आसपास के लोग आ गए। किसी तरह से बीच बचाव कराया। महिला मायके चली गई। उसने सारा मामला बताया। बाद में वह सिविल लाइन थाने आ गई। उसने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति सहित 9 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज