Israel-Iran War: ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति के बीच मध्य पूर्व की स्थिति पर 50 मिनट तक हुई चर्चा, पुतिन ने की इजरायल के सैन्य अभियान की निंदा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फोन पर मध्य पूर्व की स्थिति को लेकर चर्चा की है। क्रेमलिन की तरफ से यह जानकारी दी है। पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने शनिवार को कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत 50 मिनट तक चली, जो यह सार्थक, ईमानदार और बहुत उपयोगी थी।'' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह बातचीत ''स्वाभाविक रूप से यह मध्य पूर्व में स्थिति के खतरनाक रूप से बिगड़ने पर केंद्रित थी।

यूरी उशाकोव ने एक बयान में कहा कि पुतिन ने ईरान के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान की निंदा की और संघर्ष के संभावित आगे बढ़ने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ''पुतिन ने संघर्ष को बढ़ने से रोकने के महत्व और संभावित मध्यस्थता प्रयासों में शामिल होने के लिए रूसी पक्ष की तत्परता पर जोर दिया।'' 

उन्होंने कहा कि ट्रम्प भी स्थिति को बहुत चिंताजनक मानते हैं। उन्होंने कहा कि रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की पटरी पर लौटने की संभावना से इनकार नहीं करते हैं। उशाकोव के अनुसार श्री ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकारों की टीम ईरानी प्रतिनिधियों के साथ काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा कि पुतिन ने ट्रम्प को दो जून को इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों द्वारा किए गए समझौतों के निष्पादन के बारे में भी जानकारी दी और 22 जून के बाद यूक्रेनी पक्ष के साथ बातचीत जारी रखने की तत्परता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने इस जानकारी पर ध्यान दिया और रूसी-यूक्रेनी संघर्ष को शीघ्र निष्कर्ष पर लाने में अपनी रुचि दोहराई।  

यह भी पढ़ेः 'आसमान में नहीं उड़ेंगे '171' संख्या के विमान', Air India और AI एक्सप्रेस ने किया बड़ा ऐलान

संबंधित समाचार