Moradabad : देह व्यापार गिरोह में एक और महिला हिरासत में, सरगना पिंकी की तलाश

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। देह व्यापार गिरोह में शामिल एक और महिला का नाम सामने आया है। नागफनी क्षेत्र निवासी इस महिला का काम लड़कियों पर नजर रखने का था। पुलिस ने इसे हिरासत में ले लिया है। इससे पूछताछ के माध्यम से पुलिस पिंकी की तलाश में जुटी है। इस गिरोह में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

लड़कियों को बंधक बना देह व्यापार कराने और बेचने वाले गिरोह के सचिन ठाकुर, अवनीश यादव, विजय ठाकुर, विकास चौहान और हसीन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लड़कियों को बेचा है। कटघर के कपिल को बेची गई लड़की को मध्य प्रदेश की पुलिस अपने साथ ले गई है, लेकिन संभल में बेची लड़की किसे बेची है यह जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं हो पाई है।

इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस पिंकी की तलाश में लगी हुई है। अभी तक पुलिस के हत्थे पिंकी तो नहीं लगी है, लेकिन नागफनी क्षेत्र एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि महिला का काम लड़कियों की रखवाली करने का था। पुलिस इसके माध्यम से पिंकी को पकड़ने के लिए लग गई है।

संबंधित समाचार