UP IPS Transfer: यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, ए सतीश गणेश बने एडीजी ट्रैफिक, देखें लिस्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है जिसमे कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, राजीव सभरवाल, आईपीएस-आरआर-1993 को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के साथ पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का प्रभार मिला है। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश को ट्रैफिक विभाग का एडीजी बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी मोदक राजेश को पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी बनाया गया है।
मुख्य तबादले और तैनाती इस प्रकार हैं:
- राजीव सभरवाल – डीजी पीटीसी मुरादाबाद
- ए सतीश गणेश – लखनऊ वापसी, एडीजी ट्रैफिक बनाए गए
- मोदक राजेश डी. राव – आईजी जीआरपी
- के. सत्यनारायण – एडीजी एसीओ
- सुभाष चंद्र दुबे – आईजी महिला एवं बाल सुरक्षा
- अनीस अहमद अंसारी – डीआईजी पीएसी लखनऊ
- देव रंजन – डीआईजी स्थापना
- डॉ. मीनाक्षी कात्यान - सेनानायक, वाराणसी
- सर्वानंद सिंह यादव– एसपी एसएसएफ
- पंकज कुमार पांडेय – एसपी पीएसी मुख्यालय
- महेंद्र पाल- सेनानायक, एसएसएफ सहारनपुर
- शुभम पटेल – एसपी तकनीकी सेवाएं
- मनोज अवस्थी – सेनानायक 12वीं पीएसी फतेहपुर
- अशोक कुमार – एसपी पावर कार्पोरेशन
- सुंदरकांत मीणा – एसपी इंटेलिजेंस कानपुर
- रोहन झा – एएसपी साइबर क्राइम लखनऊ
- निहारिका शर्मा – सेनानायक पीएसी गोरखपुर
- संजीव बाजपेयी – सेनानायक पीएसी एटा
- अनिल कुमार – प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर
- ब्रजेश गौतम- डीजी मुख्यालय
- ओमप्रकाश सिंह – डीजी मुख्यालय
- ओमप्रकाश द्वितीय – डीजीपी मुख्यालय भेजे गए
- अजीजुल हक – पुलिस मुख्यालय भेजे गए
- विनय कुमार सिंह – एसपी एटीएस
- अशोक कुमार – एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड
- संजय राय – एसपी इंटेलिजेंस अयोध्या
- आनंद कुमार द्वितीय – एसपी इंटेलिजेंस बरेली
- संजय कुमार द्वितीय – एसपी इंटेलिजेंस गोरखपुर
इन बंपर तबादलों से उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में नये बदलाव और जिम्मेदारी का पुनर्वितरण हुआ है। अधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों और मुख्यालय में नई भूमिकाओं के साथ कार्यभार संभालेंगे।
