सीएम योगी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं के पथप्रदर्शक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं एवं आकांक्षाओं का पथप्रदर्शक बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 75 साल के हो गये। 

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’’ 

उन्होंने कहा, ''राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने 'नए भारत' को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।'' 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

ये भी पढ़े : लखनऊ में दो मकानों पर गिरा विशाल वृक्ष, तीन लोग दबे-एक की मौत! हादसे से मचा हाहाकार

संबंधित समाचार