UP में बड़ा फेरदबल: 6 विशेष सचिव का तबादला, प्रभात कुमार को मिली विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार में एक बार फिर से बड़े प्रशासनिक बदलाव किये गए हैं। इन बदलावों में 6 विशेष सचिव के तबादले शामिल है। जिनका उद्देश्य विभिन्न विभागों में कार्यदक्षता को बढ़ाना, नीतियों के क्रियान्वयन को प्रभावी और प्रशासनिक प्रणाली को और अधिक दुरुस्त करना है। जिन विभागों में बदलाव किये गए हैं उन्हें राज्य के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी है।

इनमें प्रभात कुमार विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, दीपक कोहली विशेष सचिव लोक निर्माण, 
सर्वेश कुमार सिंह विशेष सचिव कृषि विभाग और अनिल कुमार सिंह विशेष सचिव नियोजन विभाग बनाया गया है। इसके अलावा शिवाजी सिंह विशेष सचिव खाद्य रसद विभाग, राजाराम द्विवेदी विशेष सचिव राजस्व विभाग में भेजा गया है।


सरकार ने इन के जरिये विभाग में ऊर्जा और उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ने के उद्देश्य से ही बदलाव किये हैं वही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

ये भी पढ़े : मदरसों पर कार्रवाई के बाद नेपाल सीमा के स्कूलों का कायाकल्प, वाइब्रेंट विलेज योजना में सीमावर्ती इलाकों पर सीएम का खास ध्यान


 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज