बुद्ध के अवशेषों को रूस ले जाने की यात्रा टली..केशव मौर्य ने साझा की जानकारी, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध फोरम का है आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : महात्मा बुद्ध के अवशेषों को रूस ले जाने की यात्रा फिलहाल टल गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘नमो बुद्धाय’ के संदेश के साथ यह जानकारी केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मिली सूचना के आधार पर साझा की है। अपने एक्स अकाउंट पर केशव मौर्य ने लिखा कि तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की रूस यात्रा अपरिहार्य कारणों से फिलहाल स्थगित है।आगे उन्होंने लिखा कि भविष्य में यात्रा के लिए नई सूचना प्राप्त होगी तो आप सभी को अवगत कराया जाएगा।

इस बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता बनाए गए हैं। मालूम हो कि केशव प्रसाद मौर्य भारतीय वायुसेना के एक विमान से रूस के काल्मिकिया गणराज्य के लिए रवाना होने वाले थे, जहां 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह प्रदर्शनी भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी और बौद्ध धर्म की विरासत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देगी। इससे पूर्व थाईलैंड और वियतनाम में भी ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित की जा चुकी हैं।

ये भी पढ़े : वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा अयोध्या...बढ़ने लगी दीपोत्सव को लेकर सरगर्मी, 30 सितंबर की डेड लाइन तय

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का कारोबार पर असर, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
उत्तर प्रदेश के 2 लाख से अधिक कॉलेज-यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, मिलेगी 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा
यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल