संतकबीरनगर में खाद वितरण में धांधली का मामला: नाराज किसानों ने लगाया जाम, वितरण में बताया भारी गड़बड़ी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बेलहर विकास खण्ड के साधन सहकारी समिति रमवापुर पठान में खाद वितरण की अनियमितता को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज किसानों ने बुधवार को बीएमसीटी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि रमवापुर पठान सहकारी समिति पर खाद वितरण में भारी गड़बड़ी की जा रही है, जिससे जरूरतमंद किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही है। 

प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता 

किसानों ने कहा कि समितियों पर प्रभावशाली व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि छोटे व गरीब किसानों को बार-बार लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही खाद की व्यवस्था पारदर्शी ढंग से नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। 

एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश 

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मेंहदावल संजीव राय ने यहाँ बताया कि खाद वितरण को लेकर सचिव को कड़ा निर्देश गया है कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराया जाय। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में समिति सचिव रीतेश श्रीवास्तव बताया कि किसानों से खतौनी व आधार कार्ड मांगा गया तो किसानों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। सचिव ने कहा कि बायोमेट्रिक से जो भी खाद वितरण किया जाएगा वह खतौनी के आधार पर किया जाएगा। खाद समिति पर उपलब्ध है। छुट्टी होने के कारण खाद वितरण नहीं हो पाया। छुट्टी खत्म होते हो खाद वितरण शुरू किया जाएगी। 

ये भी पढ़े : 

यूपी में पेशाब कांड पर ब्रजेश पाठक का बयान, बोले-सख्त कार्रवाई, सरकार दलितों, गरीबों और वंचितों के साथ मजबूती से खड़ी

संबंधित समाचार