यूपी पुलिस और SOG टीम की कार्रवाई : दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट मामले मे वांछित थे आरोपी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना मक्खनपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना मक्खनपुर प्रभारी चमनलाल शर्मा शर्मा को मुखबिर द्वारा मंगलवार रात को क्षेत्र में अपराधियों के होने की जानकारी मिली थी। 

पुलिस टीम और एसओजी ने कार्रवाई करते हुए इकरा अंडर पास के नीचे बाइक सवार संदिग्ध बदमाश द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की पहचान शोर्य तथा पुष्पेन्द्र निवासी थानेमऊ थाना जसराना के रुप में की गई। ये दोनों एक शिक्षक लूट के मामले मे वांछित आरोपी है। 

बदमाशों के पास से शिक्षक दंपत्ति से लूट गये पीली धातु के जेवर दो अवैध तमंचा जिंदा कारतूस खाली खोखा और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। जिन्हें वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े : 
'World Toilet Day' : औपचारिकता नहीं, ग्रामीण गरिमा और स्वच्छता के प्रति प्रदेश के संकल्प का प्रतीक, बोले मंत्री ओमप्रकाश राजभर

संबंधित समाचार