आर्थिक तूफान आ रहा ... नुकसान आम जनता को होगा, लखनऊ में बोले राहुल गांधी 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण दुनियाभर में गहराते आर्थिक संकट को लेकर केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा है। मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि देश में 'आर्थिक तूफान' आने वाला है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ेगा। गांधी ने कहा, "अब आर्थिक तूफान आ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने, अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं रहेगा बल्कि पूरा का पूरा टूटेगा।" उन्होंने कहा, " बड़े दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। आर्थिक शॉक आ रहा है। वह अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह यूपी के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है।" 

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर नहीं जाइए, जबकि खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे हैं। मंगलवार को वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हुए। 

ये भी पढ़ें : 
आगरा मेट्रो कॉरिडोर निर्माण को मिली रफ्तार, भूमि हस्तांतरण को कैबिनेट की मंजूरी

संबंधित समाचार