मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बोले- अमेठी में पिकनिक मनाने आये हैं राहुल गाधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं शिक्षा राज्य मंत्री तथा तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अमेठी में केवल "पिकनिक मनाने" आए हैं। मंत्री ने मंगलवार को अमेठी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "राहुल गांधी अमेठी आए हैं, पिकनिक मनाएं, टहलें और चले जाएं। उन्हें देश में कहीं भी आने-जाने की पूरी स्वतंत्रता है और उनका स्वागत है। मुझे लगता है कि अमेठी और रायबरेली के बाद उनका अगला पड़ाव किसी यूरोपीय देश का होगा।"

नीट प्रवेश परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इसकी जांच कर रही है और कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

महंगाई तथा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर मंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण पूरा विश्व प्रभावित है। ऐसे समय में देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने में सहयोग करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने प्रतिकूल परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया और दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया। मौजूदा चुनौतियों से भी देश उसी मजबूती से उबरेगा।मंत्री ने प्रधानमंत्री के ऊर्जा बचाओ अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से ईंधन के मितव्ययी उपयोग की अपील की।

संबंधित समाचार