आगरा मेट्रो कॉरिडोर निर्माण को मिली रफ्तार, भूमि हस्तांतरण को कैबिनेट की मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-भूमि हस्तांतरण को कैबिनेट की मंजूरी, 550 वर्गमीटर भूमि यूपीएमआरसी को मिलेगी -उच्च शिक्षा मंत्री बोले- आगरा को विश्वस्तरीय शहरी परिवहन सुविधा देने को बड़ा कदम

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर-2 (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) में मेट्रो स्टेशन एवं वायडक्ट निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले को आगरा के शहरी परिवहन ढांचे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर से शहर में यातायात का दबाव कम होगा, समय की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि आगरा मेट्रो परियोजना से आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट निर्णय के अनुसार मौजा चक अव्वल, तहसील सदर स्थित खसरा संख्या-618 एवं नजूल भूखंड संख्या-1619 में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर की पार्क के रूप में उपलब्ध 550 वर्गमीटर रिक्त भूमि उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को हस्तांतरित की जाएगी। यह भूमि निर्धारित शर्तों और प्रतिबंधों के अधीन सर्किल दर पर छूट देते हुए निःशुल्क आवंटित की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 
दिल्ली पहुंची मलिहाबादी दशहरी आम की पहली खेप, कारोबार शुरू होते ही बढ़ी डिमांड 

संबंधित समाचार