बरेली के जिम में रेप:डॉक्टर की पत्नी ने बयां की जिम की खौफनाक सच्चाई, अब कोर्ट में दर्ज होंगे बयान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस स्थित जिम में रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई डॉक्टर की पत्नी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने एफआईआर का समर्थन करते हुए आपबीती सामने रखी। आरोपी जिम संचालक अकरम व आलिम बेग पहले से जेल में हैं। पुलिस उनके खिलाफ गैंगस्टर की तैयारी में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, बड़ा डाकखाना के पास स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में शहर के एक डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म किया गया था। जिम संचालक अकरम बेग ने उनकी प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाईं और जिम के अंदर बने कमरे में घटना को अंजाम दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से पूरी घटना का वीडियो रिकार्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। इसमें अकरम के भाई आलम ने भी उसकी मदद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

पुलिस को दोनों के मोबाइल फोन में महिला के वीडियो मिले थे। अब मंगलवार को पीड़ित महिला ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए है। सूत्रों के मुताबिक महिला ने अपने बयान में एफआईआर का समर्थन करते हुए आरोपों को सही बताया है। इंस्पेक्टर कोतवाली धनंजय पाडेंय ने बताया कि महिला के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए है। पुलिस विवेचना कर रही है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। साथ ही पुलिस अफसरों का कहना है कि आगे इस मामले में गैंगस्टर की तैयारी है।

 

संबंधित समाचार