IGRS शिकायतों के निस्तारण में तेजी, योगी सरकार में डिजिटल मॉनिटरिंग से जवाबदेह हुआ सिस्टम, घर बैठे मिल रहा समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

-वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति से जुड़े मामलों को प्राथमिकता, 14568 हेल्पलाइन से लोगों को राहत

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में समाज कल्याण विभाग का आईजीआरएस पोर्टल लोगों की शिकायतों के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण से सरकारी व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। अधिकारियों के अनुसार लोग घर बैठे पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं और उसकी प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम हुए हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन माध्यम से भी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इससे बुजुर्गों और छात्रों को समय पर लाभ मिल रहा है। 14568 हेल्पलाइन के जरिए नागरिक पेंशन, छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजना से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। विभाग का कहना है कि हेल्पलाइन से समस्याओं के समाधान में तेजी आई है।

ये भी पढ़ें : 
जालौन : रेगिस्तान बनने की कगार पर यूपी का ये जिला, भूजल के बेलगाम दोहन से हालात चिंताजनक

संबंधित समाचार