शुरू हुआ सहालगों का दौर, फुल हुए गेस्ट हाउस , नहीं मिल रहे डीजे, बैंड ...12 दिन तक मुहूर्त पर शहर में गूंजेंगी शहनाई  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: सहालग 21 नवंबर से शुरू हो रही है। 21, 22, 23, 24 ,25, 26, 30 नवंबर और 1, 4, 5, 6 दिसंबर को शुभ मुहूर्त हैं। करीब 12 दिन के लिए राजधानी के गेस्ट हाउस फुल हैं, डीजे, बैंड-बाजे, हलवाई भी बुक हो चुके हैं। जिनके तरीखें बाद में निकलीं उन्हें बुकिंग नहीं मिल पा रही है। ऐसे लोग लॉन और स्थानीय पार्कों में जुगाड़ लगा रहे हैं।

होटल व गेस्ट हाउस मालिकों के मुताबिक 21 से सात के बीच बुकिंग के लिए आने वाले लोगों को ''नो वैकेंसी'' बताई जा रही है। सहालग को देखते हुए व्यापार भी बढ़ गया है। अमीनाबाद, स्वदेशी मार्केट, गणेशगंज, श्रीराम रोड, हजरतगंज, चौक, इंदिरानगर, भूतनाथ मार्केट, आलमबाग, कृष्णानगर, अलीगंज, पुरनिया, गोमतीनगर, पत्रकारपुरम, आशियाना समेत सभी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ गई है।

रेडीमेड लहंगा और साड़ी के शोरूम में कपड़ों की नई वैराइटियां हैं। श्रीराम रोड स्थित कपड़ा कारोबारी एवं स्वदेशी मार्केट के महामंत्री प्रभू जालान के मुताबिक 12 दिन को बाजार जोरदार है। ब्राइडल लहंगे की तमाम रेंज शोरूम में हैं। इनकी कीमत 4 हजार से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक है। इस बार बनारसी लहंगे ग्राहक देख रहे हैं। क्रॉट टॉप गाउन भी चलन में हैं। बड़ी रेंज है।

शेरवानी और शूट के ऑफर

उप्र. कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी बताते हैं कि शेरवानी और शूट के खरीदारों ने अपनी रेंज के अनुसार शेरवानी और शूट फिटिंग के लिए टेलर को नाप दे कर डिलीवरी उठा चुके हैं तो कुछ कल तक उठा लेंगे। ग्राहकों को ऑफर दिए गए हैं।

सुहाग की आवश्यक चीजों के लिए बाजार में भीड़ है। लगातार खरीदारी चल रही है। करीब साढ़े 8 लाख रुपये में सोने का हार, कंगन, चूड़ी, बेंदी, हल्की अगूंठी, पायल, बिछिया समेत चांदी के सभी जरूरी आइटम मौजूद हैं। सर्राफ सिद्धार्थ जैन बताते हैं कि महंगा होने के बाद भी सोने और चांदी के जेवरातों के लिए लोगों का आकर्षण आज भी बरकरार है। चौक सर्राफा के महामंत्री आदीश जैन बताते हैं कि हल्की ज्वेलरी लोग पसंद कर रहे हैं। ग्राहक में सहालग का उत्साह दिख रहा है।

आलमबाग डीजे बैंड का काम करने वाले व्यापारी मनीष अरोड़ा ने बताया कि सभी प्रमुख तिथियों में डीजे बुक है। कोई भी तिथि पर बैंड खाली नहीं है। अन्य जगहों से व्यवस्था करनी पड़ रही है। 6 दिसंबर तक पूरा डीजे एवं बैंड बुकिंग अब बुकिंग मना करनी पड़ रही हैं। बैंड झूमर के लिए कर्मियों की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

वहीं टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार के मुताबिक बुकिंग फुल है न लॉन खाली हैं न होटल। तिथियों के लिए चीजें अलग से जुटाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े : 
लखनऊ और उत्तराखंड: प्रवासी समाज की साझा सांस्कृतिक विरासत

 

 

 

संबंधित समाचार