Moradabad: रेस्टोरेंट, ढाबों व ठेले पर घरेलू गैस का दुरूपयोग रोकने को चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेस्टोरेंटों, ढाबों व ठेले-खोमचे पर घरेलू गैस का प्रयोग कर उसका दुरुपयोग करने वालों पर अभियान चलाकर सख्ती की जाएगी। इन जगहों पर घरेलू गैस का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि एलपीजी संकट के चलते कुछ वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति नियम लागू किया गया है। आवश्यक सेवा के क्षेत्र अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों को शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 

रेस्टोरेंट, ढाबा आदि को ओएमसी में पंजीकृत ग्राहकों को और सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन के अधीन प्रदान की जा रही है। उद्योगों विशेषकर निर्यात इकाइयों को जल्द से जल्द पीएनजी (पेट्रोलियम आधारित) का उपयोग शुरू करने की सलाह दी गई है। क्योंकि शहर में पीएनजी पर्याप्त उपलब्ध है। औषधालयों, स्कूलों को बिना किसी देरी के वाणिज्यिक एलपीजी जारी की जा रही है।

 

संबंधित समाचार