UP: छप्पर के घरों में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बितरोई, अमृत विचार। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मूसेपुर के मजरा नगला में छप्परों के घर में भीषण आग लग गई। हवा की वजह से आग ने आस-पास के छप्परों को भी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इससे घर के सामान से लेकर लाखों रुपये के जेवरात जल गए।

गांव निवासी भीकम सिंह व राम बाबू पुत्र हेमराज, बनी सिंह पुत्र रामपाल के घर छप्पर से बने थे। गुरुवार दोपहर उनके घर पर कोई नहीं था। परिवार के लोग खेत पर गेहूं की फसल काट रहे थे। इसी दौरान किसी तरह उनके घरों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ समय के बाद वह भी खेत से वापस लौटे। अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी गांव पहुंचे और आग पर काबू पाया। 

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के ईंट भट्ठे पर काम किया था। मजदूरी के रुपये और जेवर घर पर रखे थे। आग से नगदी और सोने-चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। इसके अलावा बिस्तर, चारपाई, खाना बनाने के बर्तन व अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ितों के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी पुलिस देर शाम पहुंची। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता