आज का राशिफल : 20 दिसंबर 2025
मेष- आज घर का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण रहेगा। आपकी दिनचर्या अत्यंत संतुलित रहेगी। नए लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें साधने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी अध्ययन के प्रति एकाग्र रहेंगे। पैतृक व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी।
वृष- आज कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपके काम थोड़े मंद गति से होंगे। शरीर में आलस्य और सुस्ती हो सकती है। परिजनों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा।
मिथुन- आज लोग आपकी सोच और कार्यप्रणाली से काफी सहमत रहेंगे। मन में विचारों की अधिकता रहेगी। दूसरों को लेकर अधिक उम्मीद रखना उचित नहीं है। रिश्तेदारों के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
कर्क- आज कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। समय का सार्थक उपयोग कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। घर के लिए नई वस्तुएं खरीद सकते हैं।
सिंह- आज खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन के साथ घनिष्ठता का आनंद लेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। सही रणनीति के साथ कार्य करने से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों के भरोसे बैठकर काम न करें।
कन्या- आज हल्की-फुल्की बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। धन संबंधित मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के मामले अटक सकते हैं। अपनी बातों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिए।
तुला- आज अधिकारी आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। प्रबल इच्छाशक्ति से नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। नए क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।
वृश्चिक- आज फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। नजदीकी संबंधियों के सहयोग से अभिभूत होंगे। खाली समय में पसंदीदा संगीत का आनंद उठा सकते हैं। वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी आपसे सलाह लेने को उत्सुक रहेंगे।
धनु- आज उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए दिन राहत भरा रहने वाला है। पूर्व में किए गए वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द का वातावरण रहेगा। फैशन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिल सकती है।
मकर- आज उच्च अधिकारी आपके स्थानांतरण को लेकर विचार कर सकते हैं। मन में वैचारिक उथल-पुथल चलती रहेगी। पारस्परिक संबंधों को दूसरों के कारण प्रभावित न होने दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ- आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में आप विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
मीन- आज भावनात्मक संबंध काफी गहरे होंगे। छोटी कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक रिश्ते काफी मजबूत हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
