Birthday Special: 69 में भी अनिल कपूर दिखते हैं डैशिंग-हैंडसम, अनगिनत किरदार और अभिनय के नायक का सफर आज भी जारी
मुंबई। वर्ष 2001 में अनिल कपूर के सिने कैरियर की एक और अहम फिल्म 'नायक' प्रदर्शित हुयी। फिल्म में उन्होंने एक टीवी पत्रकार की भूमिका निभायी जो एक साक्षात्कार के दौरान मुख्यमंत्री अमरीश पुरी की पोल खोल देता है तो इसे गलत साबित करने के लिये अमरीश पुरी उसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव देते है जिसे वह स्वीकार कर लेते है और देश के सामने मुख्यमंत्री के रूप में अमरीश पुरी के किये गये गलत कार्यों को बेनकाब कर देते है।
वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म 'बधाई हो बधाई' के जरिये अनिल कपूर ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और इस फिल्म में अभिनय भी किया लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म को टिकट खिडकी पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने माई वाइफ मर्डर. गांधी माय फादर और जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया लेकिन इस बार भी ये फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।
वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' अनिल कपूर अभिनीत महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म के जरिये उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनायी। मुंबई के झोपडपट्टी के पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में अनिल कपूर ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा 'कौन बनेगा करोड़पति' में निभाये गये एंकर की भूमिका को पूरी शिद्दत के साथ निभाया।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के जरिये संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार गुलजार ने आस्कर जीतकर नया इतिहास रच दिया। अनिल कपूर के सिने कैरियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'तेजाब' में पसंद की गयी।
बाद में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोडी ने परिंदे, राम लखन, किशन कन्हैया, जीवन एक संघर्ष, जमाई राजा, खेल, बेटा, जिंदगी एक जुआ और राजकुमार जैसी फिल्मों में भी एक साथ काम कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। माधुरी के अलावा अनिल कपूर की जोड़ी अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में पसंद की गयी।
इसके बाद कई फिल्मों में इस जोड़ी को फिल्मकारों ने अपनी फिल्म में काम करने का अवसर दिया। इन फिल्मों में राम अवतार, लम्हे, रूप की रानी चोरो का राजा, हीर रांझा. गुरूदेव, लाडला, मिस्टर बेचारा और जुदाई प्रमुख है। अनिल कपूर को अब तक चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इन सबके साथ ही वर्ष 2000 में उन्हें फिल्म 'पुकार' के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। अनिल चार दशक लंबे सिने कैरियर में करीब 140 फिल्मों में काम कर चुके है। वर्ष 2013 में अनिल कपूर ने सीरियल '24' के जरिये छोटे पर्दे का भी रूख किया है।
इसके बाद अनिल कपूर की वेलकम बैक ,दिल धड़कने दो जैसी कामयाब फिल्में प्रदर्शित हुयी है। अनिल कपूर की वर्ष 2023 में फिल्म 'एनिमल' प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता को रोल निभाया था और अपने अभिनय से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद अनिल कपूर ने फाइटर, सावी और वॉर 2 जैसी फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर की आने वाली फिल्मों में अल्फा और किंग में काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़े :
'राहु केतु' की टीम ने किये महाकालेश्वर के दर्शन, अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए पुलकित सम्राट ने मंदिर में की पूजा अर्चना
